विपक्ष राम के अस्तित्व पर सवाल उठाता था, अब श्रद्धा में सेंध लगा रहा है: शर्मा

विपक्ष राम के अस्तित्व पर सवाल उठाता था, अब श्रद्धा में सेंध लगा रहा है: शर्मा

लखनऊ, 30 जून। अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि चढ़ावे पर सवाल उठाने वाले वही लोग हैं जो राम के अस्तित्व को चुनौती देते थे और राम मंदिर आंदोलन से दूर रहे थे।दिनेश शर्मा ने कहा कि ये वे लोग हैं जो राम मंदिर आंदोलन में शामिल नहीं हुए थे। इनका आंदोलन से कोई संबंध नहीं रहा। श्रद्धा में इनका कोई योगदान नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि “राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम करने के लिए” ऐसे बयान दे रहा है।

भाजपा सांसद ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, “कांग्रेस के शीर्ष नेता आज तक वहां नहीं गए हैं। इनके मन में श्रद्धा का तर्पण करने की साजिश है।” उनका इशारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी के अब तक अयोध्या न जाने की तरफ था।दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत विपक्षी नेता राम मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावे में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। अजय राय को पुलिस हिरासत में लेने के बाद उनकी पत्नी रीना राय ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मामले में पारदर्शिता की मांग की थी।

अब भाजपा ने मोर्चा संभालते हुए इसे “राम विरोधी मानसिकता” करार दिया है। दिनेश शर्मा का बयान विपक्ष के आरोपों पर भाजपा का अब तक का सबसे आक्रामक जवाब माना जा रहा है। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि चढ़ावे का पूरा हिसाब-किताब पारदर्शी तरीके से रखा जा रहा है और ऑडिट भी होता है। ट्रस्ट ने आरोपों को “राजनीति से प्रेरित” बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit