भारत और जापान ने आर्थिक सुरक्षा के लिए संयुक्त रोड मैप तैयार किया: मोदी

भारत और जापान ने आर्थिक सुरक्षा के लिए संयुक्त रोड मैप तैयार किया: मोदी

नयी दिल्ली 02 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और जापान के बीच आपसी विश्वास को रणनीतिक पूंजी करार देते हुए कहा है कि दोनों देशों के संबंध इसी विश्वास पर टिके हैं और इन्हें और मजबूत बनाने के लिए दोनों देशों ने आर्थिक सुरक्षा के लिए एक संयुक्त रोड मैप तैयार किया है।श्री मोदी ने भारत की तीन दिन की यात्रा पर आई जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के साथ गुरुवार को यहां भारत जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के आज के माहौल में, आपसी विश्वास हमारी सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ताकाइची और उनका विश्वास है कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साझेदारी हमारे सहयोग का सबसे मजबूत स्तंभ बनेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी दृष्टिकोण को साकार करने के लिए, आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में हमने एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया है।

उन्होंने कहा कि जापान की सटीक प्रौद्योगिकी और भारत की सॉफ्टवेयर क्षमता का संगम वैश्विक एआई विकास को नई गति और शक्ति देगा।प्रधानमंत्री ने कहा की रक्षा के क्षेत्र में आज हमने भारत और जापान की पहली शहर विकास परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने कहा कि साथ ही दोनों देशों ने आर्थिक सुरक्षा के लिए संयुक्त रोड मैप तैयार किया है। उन्होंने कहा, ” इसके माध्यम से हम सेमीकंडक्टर क्वांटम और उन्नत सामग्रियों जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में भी हमने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा, “भारत जापान बायोगैस पहल के माध्यम से हम भारत में एक हजार बायोगैस और कार्बनिक फर्टिलाइजर संयंत्र लगाएंगे।”श्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान की अर्थव्यवस्था एक दूसरे की पूरक है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक मूल्यों से लेकर आधुनिक प्रौद्योगिकी तक, हमारी सोच और अप्रोच में भी समानता है और सबसे बढ़कर, हमारे संबंधों की नींव अटूट आपसी विश्वास पर टिके हैं।

इससे पहले जापान की प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया गया।संजीव उप्रेती

वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit