पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, क्वानो में 113.8 मिमी बारिश

पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, क्वानो में 113.8 मिमी बारिश

लखनऊ, 25 सितंबर। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर बारिश से गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के शुक्रवार के दैनिक जलस्तर एवं वर्षा बुलेटिन के अनुसार क्वानो नदी के गुमड़ियाघाट पर सर्वाधिक 113.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। वहीं घाघरा के सोनौली मोहम्मदपुर में 95 मिमी, राप्ती के माधवपुर में 91 मिमी और कठकड़धरी में 83.4 मिमी वर्षा हुई।

आयोग के अनुसार इस अवधि में चंदन नदी के ठूठीबारी में 81.6 मिमी, क्वानो के बस्ती में 77 मिमी, बूढ़ी राप्ती के ककराही में 76 मिमी, राप्ती के बांसी में 74.6 मिमी, बूढ़ी राप्ती के मुहचुर्वा घाट में 73.2 मिमी तथा कुन्हारा के उस्का बाजार में 66 मिमी बारिश हुई।जल आयोग के मुताबिक राप्ती नदी के बर्डघाट पर जलस्तर 71.10 मीटर दर्ज किया गया और इसमें बढ़ोतरी का रुख रहा। यहां पिछले 24 घंटे में 56.8 मिमी बारिश हुई। राप्ती के ककरधरी में जलस्तर 128.52 मीटर तथा बलरामपुर में 101.82 मीटर रहा और दोनों स्थानों पर नदी बढ़ रही है। इसी तरह राप्ती के बांसी में 81.52 मीटर जलस्तर के साथ नदी में गिरावट दर्ज की गई। घाघरा नदी के अयोध्या में जलस्तर 91.67 मीटर और एल्गिनब्रिज में 104.92 मीटर रहा। दोनों स्थानों पर नदी का रुख स्थिर से गिरावट की ओर रहा। तुर्तीपार में घाघरा का जलस्तर 63 मीटर रहा और नदी स्थिर रही।

राप्ती और सहायक नदियों में बढ़ोतरी: बर्डघाट के अलावा राप्ती के रेगौली, बिसुआही, रोहिन, क्वानो, बूढ़ी राप्ती समेत कई नदियों में जलस्तर बढ़ने का रुख दर्ज किया गया है। रोहिन नदी के मनीराम में जलस्तर 71.35 मीटर और त्रिमोहिनीघाट में 78.32 मीटर रहा। दोनों स्थानों पर नदी बढ़ रही है। क्वानो नदी के मुखलिसपुर में 76.30 मीटर, गुमड़ियाघाट में 95.69 मीटर और चंद्रदीपघाट में 88.72 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया।बूढ़ी राप्ती के परसोहन घाट पर जलस्तर 90.48 मीटर और ककराही में 84.69 मीटर रहा। दोनों स्थानों पर नदी बढ़ रही है। सरयू-बबई के गायघाट पर जलस्तर 128.33 मीटर रहा और नदी स्थिर रही।

आयोग के आंकड़ों के अनुसार गोंडा उपखंड में 74.2 मिमी, अयोध्या में 51 मिमी, कर्नलगंज में 44 मिमी, बर्डघाट में 56.8 मिमी, मनीराम में 52.2 मिमी, ठूठीबारी में 81.6 मिमी तथा सोनौली मोहम्मदपुर में 95 मिमी बारिश हुई। बहराइच के बिंघा में 46.4 मिमी, माधवपुर में 91 मिमी, ढोबहट में 44.2 मिमी तथा रामनगर बाघा में 12.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं शारदानगर में 11.8 मिमी, कुकैया में 26.8 मिमी और मोटीपुर में 24.4 मिमी वर्षा हुई।घाघरा नदी के कतरनियाघाट बैराज का जलस्तर 136.8 मीटर और शारदा के बनबसा बैराज का जलस्तर 222.6 मीटर दर्ज किया गया। दोनों स्थानों पर जलस्तर स्थिर रहा। आंकड़ों के मुताबिक अधिकांश प्रमुख नदियों का जलस्तर उनके उपलब्ध उच्चतम बाढ़ स्तर से नीचे है, हालांकि कई स्थानों पर लगातार बढ़ोतरी का रुख दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit