‘रामायणम्’ का नया पोस्टर जारी, पांच नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगा पार्ट-1

‘रामायणम्’ का नया पोस्टर जारी, पांच नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगा पार्ट-1

मुंबई, 11 अक्टूबर। फिल्म ‘रामायणम्’ के निर्माताओं ने नवरात्रि के अवसर पर फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसके पहले भाग की रिलीज की तारीख घोषित की है। नमित मल्होत्रा की इस महाकाव्य पर आधारित फिल्म का पहला भाग पांच नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरे के अवसर पर शुरू होगी।पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि यश रावण के भव्य अवतार में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के साथ निर्माताओं ने संदेश दिया है, “यह राम के युग का आरंभ है।”

फिल्म के पोस्टर में भव्य सेट, आकर्षक वेशभूषा और बारीक दृश्यात्मक विवरण महाकाव्य की विशाल दुनिया की झलक पेश करते हैं। नवरात्रि के अवसर पर की गई इस घोषणा को फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायणम्’ का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से किया है। दो भागों में बनने वाली इस फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म का पहला भाग पांच नवंबर 2026 को दिवाली के अवसर पर और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। इसे दुनियाभर में आईमैक्स प्रारूप में भी प्रदर्शित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit