
आइची-नागोया (जापान) 19 अक्टूबर । भारत के रिंकू और अजीत सिंह ने सोमवार को एशियाई पैरा गेम्स में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ46 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते।आज यहां रिंकू ने अपनी असाधारण ताकत , सटीक निशाना और निरंतरता का प्रदर्शन करते हुए 65.11 मीटर की बेहतरीन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।
वहीं हमवतन अजीत सिंह ने 65.02 मीटर की शानदार थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया। वे अपने साथी खिलाड़ी से केवल 9 सेंटीमीटर पीछे रहे। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन ने उनके दृढ़ संकल्प, प्रतिस्पर्धा की भावना और पैरा-एथलेटिक्स में उनकी उत्कृष्टता को दर्शाया।इन दोनों खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि से भारत के लिए एक गौरवपूर्ण स्थिति बनी, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा-एथलेटिक्स में भारत के बढ़ते दबदबे को दिखाती है।
इंडोनेशिया के सकत्योनो आर ने 55.30 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।