सपा सांसद अफजाल अंसारी लखनऊ के मेदांता में भर्ती

सपा सांसद अफजाल अंसारी लखनऊ के मेदांता में भर्ती

लखनऊ, 24 अक्टूबर । गाजीपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गाजीपुर में हालत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ लेकर पहुंचे, जहां अस्पताल के गैस्ट्रो विभाग में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

परिजनों के मुताबिक, अफजाल अंसारी को पहले से ही गले में खराश, सर्दी और लीवर से संबंधित समस्या थी। इस बीच उनकी कफ की समस्या बढ़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।बताया गया है कि अफजाल अंसारी एमएलसी चुनाव में मतदान करने के लिए मोहम्मदाबाद के बूढ़नपुर गए थे। मतदान करने के बाद वह वापस अपने घर लौट आए। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों के अनुसार, कफ की समस्या से राहत पाने के लिए उन्होंने घी और गुड़ का घरेलू नुस्खा भी अपनाया था। इसके बाद उनकी कफ की समस्या और बढ़ गई तथा उन्हें उल्टियां होने लगीं। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अफजाल अंसारी के लखनऊ में भर्ती होने की जानकारी उनके भतीजे और विधायक अब्बास अंसारी ने भी सोशल मीडिया के जरिए दी। अंसारी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा, “बड़े अब्बा की सेहत खराब हो गई है। लखनऊ में इलाज चल रहा है। आप सभी से दुआओं की गुजारिश है।”अफजाल अंसारी को एंबुलेंस के जरिए गाजीपुर से लखनऊ लाया गया। मेदांता अस्पताल में गैस्ट्रो विभाग के चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit