रूस अक्टूबर में पांच लाख टन डीजल निर्यात करने के लिए तैयार : नोवाक

रूस अक्टूबर में पांच लाख टन डीजल निर्यात करने के लिए तैयार : नोवाक

माॅस्को, 24 अक्टूबर । रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा कि रूसी कंपनियां घरेलू बाजार में पूरी आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए अक्टूबर में अमेरिका और वैश्विक बाजारों को पांच लाख टन तक डीजल का निर्यात कर सकती हैं।श्री अलेक्जेंडर ने कहा कि रूसी डीजल ले जा रहे पहले तीन टैंकर अटलांटिक की ओर बढ़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नौ अक्टूबर को, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच वैश्विक बाजार में रूसी डीजल की आपूर्ति को लेकर एक समझौता हुआ। इसके बाद, श्री ट्रंप ने एक बार फिर श्री जेलेंस्की की शांति समझौते के लिए तैयार नहीं होने और रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने की अनिच्छा पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को एक ऐसे नए नेता की जरूरत है जो रूस के साथ समझौता करने में सक्षम हो।इससे पहले, श्री नोवाक ने इस बात पर बल दिया कि यूक्रेन शासन ने ऊर्जा क्षेत्र में युद्धविराम की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है; बल्कि 14 अक्टूबर को उसने सारातोव और रियाज़ान क्षेत्रों में तेल रिफाइनरियों पर हमले किए। श्री ज़ेलेंस्की ने रूस और अमेरिका के बीच हुए डीजल समझौते पर सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit