पंत को फिटनेस टेस्ट पास करने का एक और मौका दिया गया

पंत को फिटनेस टेस्ट पास करने का एक और मौका दिया गया

मुम्बई, 02 नवंबर । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाने के बाद ऋषभ पंत को अपनी फिटनेस साबित करने का एक और मौका दिया गया है। इसके बाद ही वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हो सकेंगे। पहला टेस्ट 19 नवंबर को वेलिंग्टन में शुरू होगा। अक्तूबर की शुरुआत में ईरानी कप के दौरान पंत की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। वह 23 अक्तूबर से सीओई में हैं और समझा जा रहा है कि उन्होंने बल्लेबाज़ी और विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू कर दिया है।बीसीसीआई का चिकित्सा दल अगले दो दिनों में उनका एक और फिटनेस टेस्ट करा सकता है, ताकि न्यूजीलैंड जाने से पहले उनकी फिटनेस का आकलन किया जा सके। फिटनेस टेस्ट पास करने पर पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए की टीम से जुड़ेंगे। यह मैच सात नवंबर को लिंकन में शुरू होगा और टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से अहम होगा।

            चयनकर्ताओं ने पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ-साथ भारत ए की टीम के लिए भी चुना था, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस मंजूरी पर निर्भर बताई थी। इसके बाद उन्हें भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले दो मैचों से बाहर कर दिया गया था।इस बीच जसप्रीत बुमराह रविवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं और उनके भारत ए के लिए तीसरा चार दिवसीय मैच खेलने की उम्मीद है। अक्टूबर की शुरुआत में एशियन गेम्स के फाइनल के बाद से बुमराह ने कोई मैच नहीं खेला है। रवाना होने से पहले वह पिछले हफ़्ते सीओई में थे। इससे पहले बुमराह अपने बेस अहमदाबाद में ट्रेनिंग कर रहे थे और गेंदबाजी भी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit