दक्षिण कोरिया को हराकर भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बनाई जगह

दक्षिण कोरिया को हराकर भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बनाई जगह

मोहाली, 04 नवंबर । भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को खेले गये सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंद कर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है।यह सातवीं बार जब भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। आज यहां खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से दिलप्रीत सिंह और शिलानंद लाकरा ने दो-दो गोल दागे। वहीं हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अंगद बीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल दागे।

अब भारतीय टीम का खिताबी मुकाबला जापान से होगा। जापान ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 5-2 से जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit