गुंजन सिंह का गाना पेन्हीं के नाच घुंगरू रिलीज

गुंजन सिंह का गाना पेन्हीं के नाच घुंगरू रिलीज

मुंबई, 25 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने गायक-अभिनेता गुंजन सिंह का नया गाना पेन्हीं के नाच घुंगरू रिलीज हो गया है।
    गाना पेन्हीं के नाच घुंगरू टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को गुंजन सिंह ने शिल्पी राज के साथ गाया है।गाना पेन्हीं के नाच घुंगरू को लेकर गुंजन सिंह ने कहा कि यह एक मस्ती भरा गाना है जो भोजपुरी के दर्शकों और श्रोता बंधुओं को खूब पसंद आने वाली है इसकी एक झलक गाने को रिलीज के बाद मिल रही व्यूज से पता चलने लगा है। उन्होंने कहा कि साल के अंत में यह दर्शकों के लिए एक खूबसूरत गाना है जिसके साथ हुए खूब मस्ती और धमाल कर सकते हैं और नए साल की का स्वागत भी कर सकते हैं।
गाना पेन्हीं के नाच घुंगरू में गुंजन सिंह के साथ रक्षा गुप्ता नजर आ रही है। गाने का लिरिक्स रोहन हलचल ने लिखा है जबकि संगीतकार शुभम राज एस बी आर हैं। इस गाने के निर्देशक और कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *