ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर को हराया

ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर को हराया

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर। दूसरे खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग के पांचवें दिन पहले चरण में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर, खेलो इंडिया स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर छत्तीसगढ़, प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी, जय भारत अकादमी ने अपने-अपने मैच जीते। वहीं सैल्यूट हॉकी अकादमी का मुकाबला ड्रा रहा।
    ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर को हराया।
दिन के पहले मैच में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर को 9-0 से हराया। प्रज्ञा पटेल ने 17वें, 25वें, 39वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक बनाई, अंजना बारला ने 10वें , 47वें मिनट दो गोल किए, जबकि सनदाम बेबीरानी देवी ने सातवें, पायल सोनकर ने 15वें, श्रुतिका कुल्लू ने 52वें मिनट में और स्वीटी कुजूर ने 58 मिनट में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर के लिए एक-एक गोल किये।
    खेलो इंडिया स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर छत्तीसगढ़ ने अनंतपुर स्पोर्ट्स अकादमी को हराया।
दिन के दूसरे मैच में खेलो इंडिया स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर छत्तीसगढ़ ने अनंतपुर स्पोर्ट्स एकेडमी को 8-1 से हराया। खेलो इंडिया स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर छत्तीसगढ़ के लिए मधु सिदार ने 26वें, 40वें, 50वे मिनट गोल दाग कर हैट्रिक बनाई, जबकि दामिनी खुसरो ने चौथे, 51वें मिनट ने दो गोल किए और यशोदा मेरावी ने 17वें मिनट में, कप्तान रुखमान खुसरो ने 35वें मिनट में और अक्षिता ने 53वें मिनट ने एक-एक गोल किया। अनंतपुर स्पोर्ट्स अकादमी के लिए एकमात्र गोल एम. शालिनी ने 37वें मिनट मे किया।
    प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी ने भाई बहलो हॉकी अकादमी भगता हराया
दिन के तीसरे मैच में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी ने भाई बहलो हॉकी अकादमी भगता को 7-0 से हराया। रितिका ने 12वें, 30वें मिनट और ज्योति ने 13वें, 32वें मिनट ने दो-दो गोल किये जबकि वंशिका ने आठवें, दीक्षा ने 14वें और प्रिया चौहान ने 29वें मिनट प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी के लिए एक-एक गोल किया।
    जय भारत हॉकी अकादमी ने सैल्यूट हॉकी अकादमी को ड्रा पर रोका:
दिन के चौथे मैच में जय भारत हॉकी अकादमी का मुकाबला सैल्यूट हॉकी अकादमी से 1-1 से ड्रा रहा। सैल्यूट हॉकी अकादमी के लिए लवलीन ने 20 मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच का पहला गोल किया। बाद में दूसरे क्वार्टर में, निशा ने 25वें मिनट में फील्ड गोल के साथ जय भारत हॉकी अकादमी के लिए बराबरी कर ली। मैच ड्रा के रूप में समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit