कांग्रेस चार जनवरी को जारी करेगी राहुल की यात्रा का लोगो और गीत

कांग्रेस चार जनवरी को जारी करेगी राहुल की यात्रा का लोगो और गीत

नयी दिल्ली, 29 दिसम्बर । कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी की 14 जनवरी से शुरु होने वाली भारत न्याय यात्रा का लोगो और गीत चार जनवरी को जारी करेगी।
    कांग्रेस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा के गीत और लोगो को जारी करेंगे। पार्टी ने भारत जोड़ों यात्रा का भी गीत और लोगो जारी किया था जो कन्याकुमारी से श्रीनगर तक यात्रा के दौरान बजाया गया।
   श्री गांधी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर इस बार भारत न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरु होगी और मार्च में मुंबई में समाप्त होगी। यह गीत मणिपुर से मुंबई तक होने वाली 6500 किलोमीटर लम्बी यात्रा के दौरान यात्रियों का उत्साहवर्धन करेगा।
    उन्होंने बताया कि आठ जनवरी को फिर पार्टी नेताओं की बैठक होगी जिसमें यात्रा के रूट का निर्धारण किया जाएगा। इस बैठक में तय होना है कि किन राज्यों से होते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी। यात्रा के रूट को अपने इलाके तक लाने की विभिन्न राज्यों से बड़े स्तर पर मांग हाे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *