संघ को भंग नहीं किया गया है,सिर्फ गतिविधियों पर रोक: संजय सिंह

संघ को भंग नहीं किया गया है,सिर्फ गतिविधियों पर रोक: संजय सिंह

गोण्डा,08 जनवरी : भारतीय कुश्ती महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह ने सोमवार को साफ किया कि संघ को भंग नहीं किया गया है और केवल उसकी गतिविधियों पर रोक लगायी गयी है।
       नंदनीनगर महाविद्यालय के प्रांगण में कुश्ती संघ के निर्वतमान अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर आयोजित युवाज्ञान शक्ति संगम समारोह में संजय सिंह ने कहा “ संघ भंग नहीं है। केवल उसके गतिविधियों पर रोक लगायी गयी है। कुश्ती संघ स्वायत्त संस्था है, इसे भंग नहीं किया जा सकता। संघ अभी भी काम कर रहा है और करता रहेगा।”
       उन्होंने कहा कि वे तदर्थ समिति को नहीं मानते और भारतीय कुश्ती संघ द्वारा घोषित कुश्ती चैंपियनशिप पूर्व निर्धारित समय से होगी। इन्हीं कारणों से जूनियर खिलाड़ियों का खासा नुकसान हो रहा है। उन्होंने जंतर मंतर पर जूनियर पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर कहा कि जब जूनियर खिलाड़ियों का नुकसान हो रहा है तो वे मजबूरन प्रदर्शन कर रहे है।     पदक विजेता पहलवान साक्षी मालिक के जूनियर खिलाड़ियों के बृजभूषण सिंह के इशारे पर प्रदर्शन के आरोपों का जवाब देते हुये कहा कि यें उनकी मर्जी है वे मनगढ़ंत आरोप मढ़ रही हैं। देश लोकतंत्र से चलता हैं न कि लाठीतंत्र या धरनातंत्र से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *