आगरा में कार नहर में गिरी, चार मरे

आगरा में कार नहर में गिरी, चार मरे

आगरा, 19 जनवरी । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार रात शमशाबाद तहसील के निकट एक तेज रफ्तार के नहर में गिरने से उसमें सवार चार युवकों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये।
       पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार के नहर में गिरने पर आसपास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कार को बाहर निकाला। सभी युवकों को अस्पताल भेजा गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो घायल युवकों का उपचार चल रहा है।
       उन्होने बताया कि शमसाबाद क्षेत्र के युवक आगरा में शादी समारोह में जा रहे थे। सभी लोग अर्टिगा कार में थे। थाना ताजगंज क्षेत्र के दिगनेर के पास कार अनियंत्रित हो गई। लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी। मोड़ होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। इस कारण कार सीधे नहर में जा गिरी। कार के नहर में गिरने पर आसपास के लोग भाग कर पहुंचे। पुलिस भी पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कार में फंसे युवकों को निकाल कर जीआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
      डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का उपचार चल रहा है। इसमें एक की हालत गंभीर है। हादसे में मनीष, विनोद, शैलेंद्र और जितेंद्र की मौत हो गई है। योगेश की हालत गंभीर है। आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, आदित्य की हालत स्थिर है। सभी शमसाबाद के गढ़ी मोहनलाल के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *