जापान में बुलेट ट्रेन के पास विस्फोट, दो लोग घायल

जापान में बुलेट ट्रेन के पास विस्फोट, दो लोग घायल

टोक्यो 23 जनवरी : जापान की राजधानी टोक्यो के उत्तर में मंगलवार को  सैतामा प्रान्त में रुकी हुई शिंकानसेन बुलेट ट्रेन  के पास विस्फोट में दो लोग घायल हो गये।
स्थानीय मीडिया बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या विस्फोट टोक्यो और पूर्वी एवं मध्य जापान के स्टेशनों के बीच बुलेट ट्रेन सेवाओं को बहाल करने के काम से संबंधित था जिन्हें पहले बिजली कटौती के कारण निलंबित कर दिया गया था।
ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के अनुसार  स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे से कुल तीन शिंकानसेन लाइनें यहां से सेंडाई, टोक्यो से निगाटा और टोक्यो से नागानो के बीच ठप हो गईं। कंपनी ने कहा कि सैतामा में एक स्थान पर शिंकानसेन ट्रैक पर एक ओवरहेड विद्युत तार लटका हुआ पाया गया जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं।
कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों को निरीक्षण के लिए साइट पर भेजा गया है लेकिन परिचालन जल्द बहाल होने की  संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit