भाजपा ने किया बिहार की जनता का अपमान: अखिलेश

भाजपा ने किया बिहार की जनता का अपमान: अखिलेश

लखनऊ 28 जनवरी । बिहार में जनता दल (यू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन में टूट काे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश करार देते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है जिसका जवाब जनता लोकसभा चुनाव में देगी।
      बिहार के ताजा घटनाक्रम पर श्री यादव ने एक्स पर पोस्ट किया “ ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है… जिसने साज़िश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया।”
     उन्होने दावा करते हुये लिखा “ भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी। जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी। बिहार का हर निवासी अपना अगला वोट, बिहार के सम्मान को बचाने के लिए डालेगा और भाजपा को हराने के लिए।”

     इससे पहले अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसते हुये पोस्ट किया “ भाजपा अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी। आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है। जनता इसका करारा जवाब देगी। कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसीकी इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *