
ब्लूमफोंटेन 30 जनवरी। मुशीर खान के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मंगलवार को अंडर-19 विश्वकप के सुपर-6 के पहले मुकाबले न्यूजीलैंड को 214 रनों से हरा दिया है।
इससे पहले मुशीर खान ने 131 रन की शतकीय और आदर्श सिंह ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के को आठ विकेट पर 295 रनों का स्कोर खड़ा किया है।
296रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत और उसने पहले ही ओवर में अपने सलामी बल्लेबाज टॉम जोन्स का विकेट शून्य पर गवां दिया। इसे बाद न्यूजीलैंड के विकेट लगातार गिरते चले गये। जेम्स नेल्सन 10 रन, कप्तान ऑस्कर जैक्सन 19 रन, जैक कमिंग16 रन, एलेक्स थॉम्पसन16 रन बनाकर आउट हुये। शेष बल्लेबाज दहाई अंक के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका। सौमी पांडे के चार विकेट, मुशीर खान और राज लिंबानी के दो-दो विकेट, नमन तिवारी और अर्शीन कुलकर्णी के एक-एक विकेट की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 28.1 ओवर में 81 रन पर ढ़ेर कर मुकाबला जीत लिया।
आज यहां टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने सलामी बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी नौ रन पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर खो दिया। इसके बाद आदर्श सिंह ने मुशीर खान के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। आदर्श 58 गेंद में छह चौके की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान उदय सहारन ने मुशीर के साथ 87 रन की साझेदारी की। उदय 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अरावेली अवनीश 17 रन, प्रियांशु मोलिया 10 रन, सचिन दास 15 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच मुशीर खान ने शतक जड़ा। यह उनका इस टूर्नामेंट में दूसरा शतक है। मुशीर खान ने टूर्नामेंट में चार मैच की चार पारियों में 81.25 की औसत से 325 रन बना चुके हैं। इनमें दो शतक और एक अर्धशतक है। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 295 रन बनाये।
न्यूजीलैंड की ओर से मेसन क्लार्क चार विकेट मिले। रयान त्सोर्गस, इवाल्ड श्रेडर,जैक कमिंग और ओलिवर तेवतिया ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।