
टोक्यो, 04 अप्रैल : जापान के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति गिसाबुरो सोनोबे का टोक्यो के पास चिबा प्रान्त में निधन हो गया है। वह 112 वर्ष के थे।
स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय समाचार एजेंसी क्योडो ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट बताया कि श्री सोनोबे का जन्म 06 नवंबर, 1911 को हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार उनकी मृत्यु मार्च के अंत में हुयी। इससे पहले यहां नवंबर 2022 में 111 वर्ष की व्यक्ति की मृत्यु हुयी थी। इसके बाद वह देश के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गए थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि तातेयामा की नगरपालिका सरकार (जहां श्री सोनोबे रहते थे) ने उनके परिवार के अनुरोध पर उनकी मृत्यु की सही तारीख या कारण का खुलासा नहीं किया है।गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बुधवार को कहा कि दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जुआन विसेंट पेरेज़ थे, जिनकी वेनेजुएला में 114 साल की उम्र में निधन हो गया था। उम्मीद की जा रही थी कि श्री सोनोबे अगले खिताब धारक होंगे।