संविधान की भक्षक है भाजपा : अखिलेश

संविधान की भक्षक है भाजपा : अखिलेश

नगीना 14 अप्रैल । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान की भक्षक है और वे जनता के अधिकारों को छीन रही है।

नगीना में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुमार और बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी दीपक सैनी के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।श्री अखिलेश यादव ने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार जनता के अधिकारों को छीन रही है। ये संविधान खत्म करना चाहते है। भाजपा संविधान की भक्षक है। लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। सत्ता में बैठे लोग पता नहीं कहां से ऐसी भाषा सीख कर आये है। संविधान की शपथ लेकर बड़े पदों पर बैठे भाजपा नेताओं की भाषा डराने वाली है। भाजपा के नेता जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे है वह संविधान की शपथ लेने वाले नेताओं की नहीं है। बड़े पदों पर बैठने वालों की भाषा और व्यवहार विनम्र होना चाहिए तभी हमारा संविधान और लोकतंत्र बचेगा। 2024 लोकसभा चुनाव विशेष परिस्थितियों का चुनाव है। एक तरफ संविधान बचाने वाले समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के लोग है तो दूसरी तरफ संविधान को कमजोर करने वाली भाजपा है।उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में परिवर्तन की हवा चल रही है। समाजवादी पार्टी में पीडीए परिवार भाजपा के एनडीए को हराने जा रहा है। भाजपा यूपी की सभी सीटें हारेगी। भाजपा देश में चार सौ सीटें हारने जा रही है। हार के डर से भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा सरकारी संस्थाओं ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का अपने लिए प्रयोग कर रही है। भाजपा हार रही है इसलिए विरोधियों को संस्थाओं के जरिए डरा रही है। दिल्ली के चुने मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया। झारखण्ड के मुख्यमंत्री रहे श्री हेमन्त सोरेन को जेल भेज दिया।श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों सभी को धोखा दिया है। भाजपा सरकार किसानों के खिलाफ तीन काले कृषि कानून लायी थी। काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन में लगभग एक हजार किसानों की जान चली गयी। आज किसानों की फसलों को लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। भाजपा ने वादा करके भी किसानों को एमएसपी की गारन्टी नहीं दी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी का कानूनी अधिकार दिया जाएगा। भाजपा ने नौजवानों को नौकरी नहीं दी। भाजपा सरकार में हर पेपर लीक हो जाता है। भाजपा जानबूझकर पेपर लीक कराती है। लीक करने वाले भाजपाई है। भाजपा सरकार की नीयत नौजवानों को नौकरी देने की नहीं है। आज नौजवान और किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है। नौजवानों, किसानों में भाजपा को लेकर भारी आक्रोश है। किसान, नौजवान लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगा।श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के दस साल में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गयी है। सभी चीजों के दाम बढ़ गये हैं। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। भाजपा ने हर जगह लूट मचा रखी है। नोटबंदी से लेकर इलेक्टोरल बांड तक हर जगह भ्रष्टाचार किया। इलेक्टोरल बांड के नाम पर वसूली की। सरकारी संस्थाओं से छापे डलवाकर और डराकर उद्योगपतियों और कम्पनियोें से वसूली की। देश के इतिहास में पहली बार ऐसी वसूली हुई। जिन कम्पनियों की कोई कमाई नहीं उनसे भी चंदा वसूल लिया। वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी चंदा वसूल लिया। जिन कम्पनियों ने चंदा वसूला उन्होंने दवाओं, खाने पीने की चीजों समेत सभी के दाम बढ़ा दिया। भाजपा ने चंदा वसूली के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया। भाजपा की वसूली से महंगाई बहुत बढ़ गयी।श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता चुनाव में तमाम तरह की बातें करेंगे लेकिन महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों की आय, किसानों की फसलों के लिए एमएसपी पर कुछ नहीं बोलते हैं। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने नौजवानों की सेना में सेवा को अग्निवीर बना दिया। नौजवानों की नौकरी चार साल कर दी। इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी की सरकार में अग्निवीर योजना खत्म कर नौजवानों को पहले की तरह पूरी नौकरी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit