पाखंडियों को भगवान श्री राम देंगे दंड : रामगोपाल

पाखंडियों को भगवान श्री राम देंगे दंड : रामगोपाल

इटावा, 17 अप्रैल : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रहार करते हुये कहा कि देश भर में अपने झूठ से पाखंड फैलाने वाले लोगों को भगवान श्री राम हर हाल में  दंड देंगे।
       प्रो. यादव ने बुधवार को यहां अपने सैफई स्थित आवास पर यूनीवार्ता से बातचीत में कहा “ सारा देश यह है बात भली भांति जानता है कि पाखंड देश भर में कौन फैला रहा है और वास्तव में पाखंडी कौन है, यह बताने की कतई जरूरत नहीं है। बचपन से पढ़ाया जाता था कि झूठ बोलना पाप है, अब भाजपा वाले सिखा रहे है कि झूठ बोलना धर्म है।”
      खुद को सात्विक बताते हुये प्रो यादव ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी की दिखावे के लिए पूजा नहीं की है और ना ही वे पूजा के नाम पर कोई दिखावा करते है। वो भगवान का नाम लेते है लेकिन पाखंडी नहीं है। पाखंडी लोग ये सब करते हैं, ऐसे लोगो को भगवान श्री राम दंड देंगे।
      उन्होंने कहा कि रामनवमी हमेशा बड़े हर्षो उल्लास से मनाई जाती रही है। राम नवमी को कुछ लोगो ने पेटेंट कर लिया है। रामनवमी किसी की बपौती नही है। इस देश मे एक राममंदिर नही सैकड़ो हज़ारो राम मंदिर है।अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम अधूरा छोड़ा गया है। सारे शंकराचार्य इसके खिलाफ थे। ये ठीक नही है।  ये इनके लिए घातक होगा।
       यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में सभी 80 की 80 सीटें जीतने जा रही है । भाजपा यहां आसपास कही जीतते हुए नही दिख रही। इधर एक भी सीट भी जीतती नही दिख रही। भाजपा फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा और एटा सबमें हार रही है।
       मैनपुरी में बदलाव के भाजपा के दावे को खोखला बताते हुये उन्होने कहा कि उपमुख्यमंत्री तो पहले भी कमल खिला रहे थे मगर तब भी डिपंल यादव करीब तीन लाख वोटों से जीती थी। इस संसदीय चुनाव में डिपंल करीब चार लाख वोटो से जीतेंगी।
       उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर हमला करते हुए उन्होने कहा कि आने वाले समय में हम उनको ऐसा कर देंगे कि वह साइि‍कल में पंचर जोड़ने का काम करेंगे। उनको कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। मुख्‍यमंत्री अपने पास उनको नहीं बैठने देते, इसलिए चर्चा में बने रहने के लिए वह ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। जब भी केशव मौर्य चुनाव लड़ेंगे तो हम उनको जीतने नहीं देंगे। इसके लिए हमें चाहे जो करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *