अक्षय कुमार ने हाउसफुल 5 का पोस्टर शेयर किया

अक्षय कुमार ने हाउसफुल 5 का पोस्टर शेयर किया

मुंबई, 30 जून। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 5 का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
  साजिद नाडियाडवाला निर्मित हाउसफुल फेंचाइजी के चार पार्ट आ चुके हैं।  अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी ने लोगों को खूब हंसाया। अब एक बार फिर से ये जोड़ी स्क्रीन पर लौट रही है।

  अक्षय कुमार ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाउसफुल 5 का नया पोस्टर शेयर किया। इसमें एक कलरफुल पोस्टर पर हाउसफुल 5 लिखा हुआ है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, पांच गुना मैडनेस के लिए आप तैयार हो जाइए।
   ‘हाउसफुल-5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी करेंगे। हाउसफुल 5 दीवाली के अवसर पर वर्ष 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *