पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 100 से अधिक लोगों की मौत की आशंका

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 100 से अधिक लोगों की मौत की आशंका

पोर्ट मोरेस्बी, 24 मई: पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत के एक दूरदराज के गांव में शुक्रवार तड़के भूस्खलन होने से 100 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका है।
ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने स्थानीय निवासियों के हवाले से यह जानकारी दी है।
भूस्खलन ओशिनिया देश के एंगा प्रांत के दूरदराज के गांव काओकलाम में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब तीन बजे हुआ। यह यहां की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर स्थित है।
पोरगेरा वीमेन इन बिजनेस एसोसिएशन की अध्यक्ष एलिजाबेथ लारुम के हवाले से बताया गया कि पास की पहाड़ी ढहने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। मीडिया ने उनके हवाले से कहा, “यह तब हुआ जब लोग तड़के सो रहे थे और पूरा गांव धंस गया। मैं जो अनुमान लगा सकती हूं, उसके अनुसार लगभग 100 से अधिक लोग जमीन के नीचे दबे हुए हैं।”
अधिकारियों ने अभी तक हताहतों का आधिकारिक आंकड़ा प्रकाशित नहीं किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने भूस्खलन में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *