भाजपा की नफरती राजनीति की हुयी हार: अखिलेश

भाजपा की नफरती राजनीति की हुयी हार: अखिलेश

लखनऊ 07 जून । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा की नफरती और नकारात्मक राजनीति को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया और सकारात्मक राजनीति को विजयश्री दिलाया है।
      लोकसभा चुनावों के बाद आज पार्टी के राज्य मुख्यालय में श्री अखिलेश यादव का चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। अयोध्या से आए बालयोगी संत श्री रामदास ने श्री यादव को रामनामी दुपट्टा पहनाया।
     श्री यादव ने लोकसभा चुनावों में जीत के लिए कार्यकर्ताओं के परिश्रम की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी। उन्होने कहा क  जनता की आशा के अनुरूप परिणाम आया यद्यपि भाजपा ने अधिकारियों की मिली भगत से हमारे कुछ प्रत्याशियों को हरा दिया। उन्होंने अयोध्या से समाजवादी पार्टी की जीत का विशेषकर उल्लेख किया।
    उन्होने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में विचारधारा और संविधान की जीत हुई है। इस चुनाव में जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम किया है। इस चुनाव में भाजपा की नफरती और नकारात्मक राजनीति को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया और सकारात्मक राजनीति को विजयश्री दिलाया है। जनता ने भाजपा की समाज को बांटने की कोशिशों को असफल कर दिया।
    इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समेत कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *