उप्र भाजपा ने मनाया जीत का जश्न

उप्र भाजपा ने मनाया जीत का जश्न

लखनऊ 07 जून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिर एक बार मोदी सरकार के जयघोष के साथ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय और सभी जिला केन्द्रों पर विजयोत्सव मनाया।
      प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    श्री चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा “ आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को भाजपा संसदीय दल के नेता, एनडीए संसदीय दल के नेता तथा लोकसभा के नेता के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ मोदी जी के साथ है, लगातार तीसरी जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है। नया भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास यात्रा को और अधिक गति तथा शक्ति देने के लिए तैयार है।”
      भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को ढोल नगाड़ों की थाप पर फिर एक बार मोदी सरकार के जयघोष के साथ पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ आतिशबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। भाजपा के झंडों को फहराते हुए भारत माता की जय, वन्दे मातरम, भाजपा जिन्दाबाद तथा तीसरी बार मोदी सरकार से होगा विकसित भारत का सपना साकार के गगनभेदी नारों से कार्यकर्ताओं का विजयी जोश दिखा। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय की बधाईंया दी गई।
      भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनीष दीक्षित, सहप्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित व सहप्रभारी अतुल अवस्थी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में भी हर्षोल्लास के साथ विजयोत्सव मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *