उप्र में आउटसोर्सिंग से पुलिस निरीक्षक भर्ती सम्बंधी खबरों पर जवाब दे भाजपा: प्रियंका

उप्र में आउटसोर्सिंग से पुलिस निरीक्षक भर्ती सम्बंधी खबरों पर जवाब दे भाजपा: प्रियंका

नयी दिल्ली, 13 जून। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार की आउटसोर्सिंग से पुलिस उपनिरीक्षक पदों पर भर्ती की योजना है और इस खबर से लाखों युवाओं में आक्रोश है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए।
श्रीमती वाड्रा ने गुरुवार को यहां जारी बयान में कहा, “उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के स्तर पर आउटसोर्सिंग के जरिये भर्तियों पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में जिलों के अधिकारियों को पत्र भेजा गया था, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है। भाजपा सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर हमारी सेना और युवाओं का भविष्य दोनों कमजोर किया। अब यूपी पुलिस में यही खेल करने का प्रयास चल रहा है। भाजपा की सरकारें देश की हर एक संस्था को बेहतर बनाने की जगह उन्हें कमजोर करने का काम कर रही हैं।”
उन्होंने कहा, “प्रदेश पुलिस की तरफ से जो सफाई पेश की गई है वह समझ से परे है। एक के बाद एक पेपर लीक, अग्निवीर, लाखों खाली पद और अब पुलिस भर्ती में आउटसोर्सिंग की खबरों से प्रदेश के करोड़ों युवा आक्रोशित हैं। भाजपा को सामने आकर इस बारे में स्पष्ट जवाब देना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *