आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन, योगी ने जताया शोक

आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन, योगी ने जताया शोक

लखनऊ, 22 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान राम के अभिषेक समारोह के मुख्य पुजारी रहे आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन पर शनिवार को दुख व्यक्त किया।
     अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री ने लिखा,“ काशी के प्रख्यात विद्वान और श्री राम जन्मभूमि अभिषेक समारोह के मुख्य पुजारी, वेदमूर्ति आचार्य श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित जी का ‘गोलोक गमन’ आध्यात्मिक और साहित्यिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”
      उन्होंने कहा, “ संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शिष्यों तथा अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति दें। ओम शांति!”
      श्री दीक्षित 500 वर्षों के बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की मूर्ति के अभिषेक के मुख्य पुजारी थे। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *