सपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया अखिलेश का 51वां जन्मदिन

सपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया अखिलेश का 51वां जन्मदिन

लखनऊ 01 जुलाई । समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 51वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया।
     आज सुबह से ही सपा के प्रदेश दफ्तर में कार्यकर्ता अपने नेता को बधाई देने के लिये आने लगे थे। तमाम लोगों ने बुके, पौधे तथा अन्य स्मृति चिह्न अखिलेश यादव को भेंटकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

    श्री यादव के जन्मदिन पर देश और प्रदेश में कई स्थानों पर केक काट काटा गया, वृक्षारोपण के साथ मिष्ठान्न, फल, गरीबों को अन्नदान, भंडारे आदि के आयोजन किये गये। अस्पतालों में मरीजों को फल, बांटे गये। श्री यादव की दीर्घायु के लिए हवन-पूजन के कार्यक्रम किये गये।
    समाजवादी किन्नर सभा की अध्यक्ष पायल सिंह ने अखिलेश की आरती उतारी और दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर श्री यादव ने आभार जताते हुये कहा कि  पीडीए सबको जोड़ता है। यह आरएसएस की लगने वाली शाखाओं का जवाब है। उन्होंने कहा भाजपा की नफरती राजनीति को रोकने का काम समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में किया है। समाजवादी पार्टी ने देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का सपना पूरा किया है।
    श्री यादव ने कहा कि अयोध्या में सपा की जीत भाजपा की तानाशाही और साम्प्रदायिकता की पराजय है। भाजपा ने तीन नए कानून बनाकर नागरिक अधिकारों का हनन कर संविधान पर हमला किया। लोकतंत्र में यह अस्वीकार्य है। समाजवादी पार्टी-पीडीए की संविधान और लोकतंत्र बचाने की यह लड़ाई अभी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *