राहुल सुलतानपुर की अदालत में होंगे पेश

राहुल सुलतानपुर की अदालत में होंगे पेश

सुलतानपुर, 25 जुलाई : कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की दीवानी न्यायालय में स्थित एमपी/एमएलए अदालत में पेश होंगे।
     जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने गुरुवार को यहां बताया कि श्री गांधी 26 जुलाई को सुबह नौ बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वह कार से सुलतानपुर के लिये रवाना होंगे और एमपी एमएलए की अदालत में पेश होंगे।
     ज्ञातव्य है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता विजय मिश्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बेंगलुरु में 2018 में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए चार अगस्त 2018 को मानहानि का मामला दर्ज कराया था। अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को 20 फरवरी को जमानत दी थी।
     इसी मामले में सुनवाई के लिए 26 जुलाई को पेशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *