
मुंबई, 27 अगस्त : महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार को जन्माष्टमी उत्सव के दौरान दही हांडी तोड़ते समय अलग-अलग घटनाओं में 41 लोग घायल हो गए।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।
बीएमसी सूत्रों ने कहा कि 41 घायल लोगों में से आठ को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि 26 अन्य का निजी अस्पताल में इलाज जारी है और सात को छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने बताया कि तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं।