रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के पूरे हुए दो साल

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के पूरे हुए दो साल

मुंबई, 09 सितम्बर : बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने सोमवार को रिलीज़ के दो साल पूरे कर लिये हैं।
   फिल्म ब्रह्मास्त्र की दूसरी वर्षगांठ पर धर्मा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के कुछ दृश्य साझा किए धर्मा प्रोडक्शंस ने पोस्ट में लिखा, प्यार और प्रकाश हमेशा के लिए और अधिक! # ब्रह्मास्त्र के दो साल पूरे होने का जश्न।”
  करण जौहर निर्मित और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिव यानी रणबीर कपूर के किरदार पर केंद्रित है।यह फिल्म उनके अस्त्र या अलौकिक हथियारों की खोज, ब्रह्मांश, इन अस्त्रों को चलाने वाले व्यक्तियों का एक समूह, सबसे शक्तिशाली अस्त्र ब्रह्मास्त्र को नियंत्रण में लाने की लड़ाई में उनकी भूमिका के इर्द-गिर्द घूमती है।’ब्रह्मास्त्र’ वर्ष 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। फिल्म को इसके मनमोहक वीएफएक्स दृश्यों और ‘केसरिया’ और ‘रसिया’ जैसे गानों के लिए खूब सराहना मिली।  
    अयान मुखर्जी अगले भागों के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ ब्रह्मांड का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है।पिछले साल, फिल्म की पहली सालगिरह पर, अयान ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था कि दूसरे और तीसरे भाग पर काम चल रहा है।उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 09 सितंबर 2022 को हमने आपको अस्त्रों की दुनिया से परिचित कराया। ब्रह्मास्त्र के 1 वर्ष का जश्न। ब्रह्मास्त्र भाग दो और तीन पर काम जारी है। पहला जन्मदिन मुबारक हो, ब्रह्मास्त्र! आपकी सारी रचनात्मकता, कड़ी मेहनत और सभी के लिए धन्यवाद।’
   ‘ब्रह्मास्त्र’ ने पिछले महीने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। ‘ब्रह्मास्त्र’ को सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का सम्मान मिला, यह पुरस्कार अरिजीत सिंह को ‘केसरिया’ गाने की भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए दिया गया। इस फिल्म ने एवीजीसी (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स फिल्म का पुरस्कार भी जीता। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में शामिल थी। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और डिंपल कपाड़िया का विशेष कैमियो था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit