सरकारी संरक्षण में लोकतंत्र का अपहरण करना चाहती है भाजपा: अखिलेश

सरकारी संरक्षण में लोकतंत्र का अपहरण करना चाहती है भाजपा: अखिलेश

लखनऊ 13 सितम्बर : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता छल बल और बाहुबल के दम पर लोकतंत्र का अपहरण करना चाहते हैं।
       श्री यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, अराजकता का माहौल है। सरकार के संरक्षण में भाजपाई लोकतंत्र खत्म करने पर अमादा है। भाजपा चुनावी प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करती हैं। भाजपाई लोकतंत्र का अपहरण कर छल-बल और गुण्डई से हर पद पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते है। निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दे रहे है।
      उन्होने कहा कि भाजपा के सत्ता मं आने के बाद से हर चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग दिखाई दे रहा है। शासन-प्रशासन के बल पर भाजपा नेता गुण्डई पर उतारू है। ताजा मामला लखीमपुर खीरी में साधन सहकारी समिति के चुनाव का है। भाजपा विधायक मंजू त्यागी ने एसडीएम और पुलिस के सामने से प्रत्याशियों के आवेदनों के पर्चे लूट लिये। पर्चों के साथ ही भाजपा विधायक नामांकन कक्ष से कई सरकारी कागज भी छीन ले गयी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की मूकदर्शक बनी रही। भाजपा के लोग लोकतंत्र को लूट रहे है।           इससे पहले ब्लाक प्रमुख और एमएलसी चुनाव में भी विपक्षी प्रत्याशियों से पर्चा लूटने की घटनाएं सामने आ चुकी है। भाजपा लोकतंत्र के लिए कलंक बन गयी है। इस सरकार में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। अन्याय, अत्याचार का बोलबाला है। पीड़ित और निर्दोष की कहीं सुनवाई नहीं है।
    श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अयोध्या में जमींनों की लूट और भ्रष्टाचार सबके सामने है। भाजपा के बड़े-बड़े लोग और उनके सहयोगी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार अब लोगों के लिए जान लेवा साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *