काशी, मथुरा का हल शीघ्र निकलेगा आपसी वार्ता से : सुधांशु महाराज

काशी, मथुरा का हल शीघ्र निकलेगा आपसी वार्ता से : सुधांशु महाराज

बरेली 15 सितंबर : उत्तर प्रदेश के बरेली में आचार्य सुधांशु महाराज ने रविवार को कहा कि जिस प्रकार वर्षो से लंबित केस में कोर्ट के आदेश से राम मंदिर बन गया। उसी तरह उन्हें पूरी उम्मीद है कि काशी, मथुरा का भी आपसी वार्ता से ही जल्द ही कोई सम्मानजनक हल जरूर निकलेगा।
       उन्होंने कहा कि भारत आज उस स्थिति में पहुंच गया है कि विदेशों में भी हमारे तिरंगे की ताकत से युद्ध क्षेत्र से भी भारतीय सुरक्षित निकाल लिए जाते हैं। विदेश में फांसी की सजा पाए भारतीय भी सुरक्षित अपने देश लौट आते हैं।देश अब हथियारों का भी अन्य देशों को निर्यात कर रहा है। अभी कुछ समय पूर्व वह फिलिपींस गए थे। वहां उन्हें बताया गया कि आधुनिक हथियार अब भारत से ही खरीदे जा रहे हैं।
         सुधांशु महाराज ने कहा कि हिंदू समाज जात-पांत में बंटने के बजाय एकजुट रहे तो भारत और ताकतवर होगा। देश का नेतृत्व देश को सही दिशा में आगे ले जा रहा है। विश्व भी मानता है कि भारत ने कोरोना काल में 140 करोड़ भारतीयों को ही नहीं, विश्व के बहुत ले देशों के नागरिकों को भी एंटी कोविड वेक्सीन देकर उनकी भी जानें बचाने में मदद की है।
        झारखण्ड राज्यपाल सन्तोष कुमार गंगवार ने सुधांशु महाराज से बरेली प्रवास पर उनसे भेंट कर कहा कि झारखण्ड में संचालित आदिवासी पब्लिक स्कूल रुक्का-खूंटी को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें, जिससे अध्यनरत बच्चों को देश की मुख्य धारा में लाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *