इंडिया डी की ओर से संजू और इंडिया बी के लिए अभिमन्यु ने जड़ा शतक

इंडिया डी की ओर से संजू और इंडिया बी के लिए अभिमन्यु ने जड़ा शतक

अनंतपुर 20 सितंबर : दलीप ट्रॉफी में शुक्रवार को इंडिया डी के लिए संजू सैमसन ने (106) और उसके बाद इंडिया बी के लिये अभिमन्यु ईश्वरन ने शतक लगाकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता दिखाई।
    दूसरे दिन आज संजू सैमसन के कल के 89 रन से आगे खेले हुये अपना शतक पूरा किया। उन्हें आर चाहर ने आउट किया। संजू ने 101 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के लगाते हुए 106 रन बनाए। तीन बल्लेबाजों के अर्धशतक और सैमसन के शानदार शतक से इंडिया डी ने 349 का स्कोर खड़ा किया।
    इंडिया बी की ओर से सैनी ने पांच विकेट लिये और राहुल चाहर को तीन विकेट मिले। मुकेश कुमार ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

    इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी इंडिया बी की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उनकी टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवा रही थी और एक समय उसने 27.2 ओवर में 100 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गवां दिये थे। नारायण जगदीशन (13), सुयश प्रभुदेसाई (16), मुशीर खान (5), सूर्यकुमार यादव (5) और नितीश कुमार रेड्डी (शून्य) पर आउट हुये। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ 105 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। अभिमन्यु ने 13 चौके और एक छक्का लगाते हुए (116) रनों की पारी खेली।  दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर सुंदर (नाबाद 39) और चाहर उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे थे।

    इंडिया डी के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिये। आदित्य ठाकरे को दो विकेट मिले। सौरभ कुमार ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *