तकनीकी कारणों से हेलीकाप्टर की बजाय सड़क मार्ग से रवाना हुये राजनाथ

तकनीकी कारणों से हेलीकाप्टर की बजाय सड़क मार्ग से रवाना हुये राजनाथ

सोनभद्र 21 सितम्बर : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की सीमा से दस किमी की दूरी पर झारखंड के नगर उंटारी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर समय पर टेक आफ नहीं कर पाया जिसके चलते दोनों मंत्री सड़क मार्ग से सोनभद्र होते हुए वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट के लिये रवाना हुये जहां  से वे दिल्ली जायेंगे।
    अधिकृत सूत्रों के अनुसार सोनभद्र जिले के सीमा से 10 किलोमीटर दूर झारखंड प्रांत के नगर उटारी में शनिवार को भाजपा के परिवर्तन यात्रा का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से आये हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनो केन्द्रीय मंत्री हेलीपैड स्थल पर पहुंचे लेकिन हेलीकॉप्टर का ईधन खत्म होने के कारण वह टेक आफ नहीं कर पाया।
      दोनो केंद्रीय मंत्री एक घंटा 10 मिनट तक अनुमंडल कार्यालय में बैठे रहे। उसके बाद यह तय हुआ की वह लोग सड़क मार्ग से सोनभद्र होते हुए वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे और वहां के दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम 05:54 मिनट पर सड़क के रास्ते दोनो मंत्री वाराणसी के लिए रवाना हुए। इस दौरान  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि कुछ प्रॉब्लम के कारण सड़क के रास्ते जाना पड़ा है।
    विधायक भानू प्रताप शाही ने बताया कि मेदनीनगर में जाम के कारण उनके हेलीकॉप्टर का ईंधन समय से नही आ पाया जिसके कारण यह समस्या आयी। रविवार को रक्षा मंत्री का जम्मू में कई कार्यक्रम है। जिसके कारण रात में रूकने की जगह वह सड़क मार्ग से वाराणसी जाने का फैसला लिया। रांची में मौजूद वायुसेना का एयर क्राफ्ट वाराणसी जायेगा।
     सोनभद्र जिला आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोक कर दोनो केंद्रीय मंत्रियों का जोरदार स्वागत किया। दोनों मंत्री कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे निकल गए। राबर्ट्सगंज सर्किट हाउस में दोनों केन्द्रीय मंत्री कुछ देर रुके फिर 08:30बजे वह वाराणसी एयरपोर्ट के लिए निकल गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit