दिव्यांका और विवेक ने थाइलैंड में मनायी शादी की सालगिरह

दिव्यांका और विवेक ने थाइलैंड में मनायी शादी की सालगिरह

मुंबई, 09 जुलाई । जानीमानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया के साथ शादी की सातवीं सालगिरह थाइलैंड में मनायी। दिव्यांका ने अपने पति विवेक के साथ शादी की सालगिरह पर थाईलैंड में एक रोमांटिक सी-साइड डिनर एन्जॉय किया। इस एनिवर्सरी सेलिब्रेशन का रोमांटिक वीडियो सामने आया है। दिव्यांका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी झलक भी दिखाई है। उन्होंने अपने स्पेशल मोमेंट का एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि विवेक ने समंदर के किनारे अपनी लेडी लव दिव्यांका के लिए एक रोमांटिक डिनर डेट का अरेंजमेंट किया था।
   इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति को प्यार भरे अंदाज में एनिवर्सरी की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा,साल्ट-किस्ड हवा हमारी प्रेम कहानी की कहानियां फुसफुसाती हैं, एक रोमांटिक सी-साइड डिनर के साथ हम अपनी सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यार। विवेक ने भी पत्नी के साथ अपनी थाईलैंड ट्रिप से कई रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं, जिसमें कपल एक-दूसरे के प्यार में खोया हुआ दिख रहा है।
इन फोटोज के साथ विवेक ने कैप्शन में लिखा,ट्रेवल और एडवेंचर में मेरे साथी के लिए – आपके साथ दुनिया खूबसूरत है। यहां 7 साल पूरे होने जा रहे हैं, जो एक पल में बीत गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit