मुंबई की बारिश का आनंद ले रहीं हैं काजोल

मुंबई की बारिश का आनंद ले रहीं हैं काजोल

मुंबई, 26 सितंबर : बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल मुंबई में बारिश का आनंद ले रही हैं।
  काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई के मौजूदा मौसम की स्थिति पर मजेदार टिप्पणी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट करण जौहर द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की।
   वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, मैं मुंबई की बारिश का आनंद लेने के लिए कुछ भजिया और चाय लेने के लिए दौड़ रही हूं। वीडियो में देखा जा सकता है काजोल लाल रंग की साड़ी पहने बारिश में दौड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *