उदिता को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 32 लाख रुपये में खरीदा

उदिता को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 32 लाख रुपये में खरीदा

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर: हॉकी इंडिया लीग 2024-25 महिला नीलामी के पहले हाफ में मंंगलवार को चारों फ्रैंचाइजी ने 41 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। श्रीची राढ़ बंंगाल टाइगर्स ने उदिता दुहान के लिए सबसे बड़ी बोली लगाकर 32 लाख रूपये में खरीदा।
     नीलाम में उदिता को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 32.00 लाख रूपये, उदिता हरियाणा से है और भारतीय टीम में डिफेंंडर के तौर पर खेलती है। दूसरे नंबर पर नीदरलैंड की यिब्बी जेनसन को ओडिशा वारियर्स ने 29 लाख रूपये में खरीदा, लालरेमसियामी को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 25 लाख रूपये में, सुनीलिता टोप्पो को दिल्ली एसजी पाइपर्स ने 24 लाख रूपये में और संगीता कुमारी दिल्ली एसजी पाइपर्स को 22 लाख रूपये में खरीदा। ये पांच महिला खिलाड़ी बोली में शीर्ष पर रही।
       श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने आज यहां दिन के पहले हाफ में भारत की उदिता के लिए 32 लाख रुपये की सबसे महंगी बोली लगाते हुए उन्हें खरीदी लिया। इसके अलावा डच स्टार ड्रैग-फ्लिकर यिब्बी जानसेन को ओडिशा वॉरियर्स ने 29 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा।
        युवा भारतीय खिलाड़ी लालरेमसियामी को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 25 लाख में खरीदा, सुनीता टोप्पो को दिल्ली एसजी पाइपर्स ने 24 लाख में और संगीता कुमारी को दिल्ली एसजी पाइपर्स ने 22 लाख में खरीदा।
        इस दौरान कई विदेशी खिलाड़ियों की बोली लगी। जिसमें सूरमा हॉकी क्लब ने बेल्जियम की चार्लोट एंगलबर्ट  को 16 लाख रुपये में, जर्मनी की चार्लोट स्टेपेनहोर्स्ट को 16 लाख रुपये में और ऑस्ट्रेलिया की जोसलीन बार्ट्राम को ओडिशा वॉरियर्स ने 15 लाख रुपये में खरीदे गये।
       वर्तमान भारतीय महिला हॉकी कोर ग्रुप में सलीमा टेटे (20 लाख रूपये) और सविता (20 लाख रूपये) को सोरमा हॉकी क्लब ने खरीदा, जबकि दिल्ली एसजी पाइपर्स ने नवनीत कौर को 19 लाख रूपये में खरीदा।
      इस बीच, बेल्जियम की चार्लोट एंगलबर्ट (16 लाख रूपये में सोरमा हॉकी क्लब), जर्मनी की चार्लोट स्टेपेनहोर्स्ट (16 लाख में सोरमा हॉकी क्लब) और ऑस्ट्रेलिया की जोसलीन बार्ट्राम (15 लाख में ओडिशा वारियर्स) सहित कई विदेशी खिलाड़ी उल्लेखनीय रूप से खरीदे गए।
      भारतीय सीनियर महिला और जूनियर महिला टीमों की अनसोल्ड खिलाड़ियों द्वारा अपना बेस प्राइस घटाकर दो लाख करने के अनुरोध को मंजूरी देने के बाद माधुरी किंडो (ओडिशा वारियर्स को 3.40 लाख रूपये में), ज्योति छत्री (ओडिशा वारियर्स को पांच लाख रूपये में), दीपिका सोरेंग (सूरमा हॉकी क्लब को 2.20 लाख रूपये में) और रुतुजा दादासो पिसल (ओडिशा वारियर्स को 4.90 लाख रूपये में) जैसी खिलाड़ियों ने महिला एचआईएल के उद्घाटन संस्करण में अपना स्थान सुरक्षित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit