अनुष्का शर्मा ने लंदन वेकेशन का वीडियो शेयर किया

अनुष्का शर्मा ने लंदन वेकेशन का वीडियो शेयर किया

मुंबई, 10 जुलाई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने लंदन वेकेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
   अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने पति-क्रिकेटर विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ लंदन में छुट्टियों बिता रही थीं। अनुष्का ने  इंस्टाग्राम पर लंदन वैकेशन के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लंदन की सड़कों पर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।
   वीडियो में अनुष्का, विराट के साथ मस्ती करते, तो कभी फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रही हैं। अनुष्का को कॉफी का कप लिए लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने मेट्रो में भी ट्रैवल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *