भारत ने चीन पर 1-0 हराकर जीता बिहार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर का खिताब

भारत ने चीन पर 1-0 हराकर जीता बिहार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर का खिताब

राजगीर, 20 नवंबर । भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर कर बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 का खिताब अपने नाम किया।
       आज यहां राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गये फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन पर 1-0 की जीत दर्ज की। खेल के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। दूसरे हाफ में भारत ने आक्रामक खेल मुजाहिरा किया और दीपिका ने (31वें) मिनट में गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। यह बढ़त भारत को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बचाने में मदद की। हॉकी रैंकिंग में नौवें स्थान पर मौजूद भारतीय टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया है।
        पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। दोनों ही टीमों ने गोल करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। रैंकिंग में छठे स्थान पर मौजूद चीन ने आक्रामक प्रदर्शन के साथ मैच की शुरुआत। वहीं, भारत ने अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत रखा। दूसरा क्वार्टर भी आक्रामक खेल हुआ लेकिन भारत और चीन की टीमें एक भी गोल करने में सफल नहीं हुई। भारतीय टीम ने इस क्वार्टर में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन एक भी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

     तीसरे क्वार्टर में भारत ने गोलकर अपना दबदबा कायम किया। भारतीय टीम ने क्वार्टर की शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और दीपिका ने इस पीसी को 31वें मिनट में गोल में तब्दील किया।
    भारतीय महिला टीम ने आक्रामक खेल जारी रखा और अपनी बढ़त का दोगुना करने का शानदार मौका मिला। दीपिका ने पेनल्टी स्ट्रोक के माध्यम से गोल करने का प्रयास किया लेकिन चीनी गोलकीपर ने इसे विफल कर दिया।
आखिरी क्वार्टर में अपनी लय को बरकरार रखते हुए भारत ने आक्रामक खेल के साथ अपनी रक्षापंक्ति को भी मजबूत रखा। इस दौरान दोनों ने भी गोल के मौके बनाए लेकिन सफलता नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *