श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसनायका रविवार से दो दिन की भारत यात्रा पर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसनायका रविवार से दो दिन की भारत यात्रा पर

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसनायका 15-17 दिसंबर को राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे। राष्ट्रपति बनने बाद श्री दिसनायका की भारत की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।
    विदेश मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति दिसनायका इस यात्रा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दोनों देशों के परस्पर हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
    भारत और श्रीलंका के बीच निवेश और वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति दिसनायका राष्ट्रीय राजधानी में एक व्यापारिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसके अलावा वह यात्रा के हिस्से के रूप में बोधगया भी जाएंगे।
    श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत का सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री के ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण और भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति में एक विशेष स्थान रखता है।
     बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति दिसानायका की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच बहुआयामी और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *