गूगल ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप के अंतिम दौर के जश्न में बनाया रंगीन डूडल

गूगल ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप के अंतिम दौर के जश्न में बनाया रंगीन डूडल

नयी दिल्ली 13 दिसंबर। गूगल ने शुक्रवार को शतरंज चैंपियनशिप के अंतिम दौर के जश्न को मानते हुए डूडल को शतरंज के विभिन्न रंगों वाले मोहरों के रूप में प्रदर्शित किया।
        गूगल ने फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 के अवसर पर एक विशेष तरह का एनीमेशन डूडल बनाया है। इसमें पीले, लाल, नीले और सफेद रंग के शतरंज के मोहरों दिखाया गया हैं। जब यूजर्स डूडल पर क्लिक करते हैं, तो उन्हें एक विशेष गूगल डूडल पेज पर भेजा जाता है, जिसमें लिखा होता है- सेलिब्रेटिंग चेस, यानी शतरंज का जश्न मनाना।
       सिंगापुर के इक्वेरियस होटल रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा में चली विश्व शतरंज चैंपियनशिप 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक चली। जिसे भारत के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को रोमांचक मुकबलों में पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *