विकसित भारत के लक्ष्य में भूमि प्रबंधन महत्वपूर्ण: धनखड़

विकसित भारत के लक्ष्य में भूमि प्रबंधन महत्वपूर्ण: धनखड़

नयी दिल्ली 16 दिसंबर । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विकसित भारत के लक्ष्य में भूमि प्रबंधन को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा है कि विकास, राष्ट्रवाद, सुरक्षा, जन कल्याण और कल्याणकारी योजनाओं को संविधान की प्रस्तावना के अनुसार ही देखा जाना चाहिए।
श्री धनखड़ ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय रक्षा संपदा प्रबंधन संस्थान में सातवें रक्षा संपदा दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष  2047 तक विकसित भारत बनने की यात्रा में भूमि का सही प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रक्षा संपदा प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही की महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “वर्ष 2047 में विकसित भारत की ओर हमारे सफर में, प्रभावी प्रयोग के साथ सटीक भूमि प्रबंधन सर्वोपरि है और इसलिए मैं आपसे अपील करूंगा कि आप अपने लैंड बैंक का आवश्यक उपयोग सुनिश्चित करें।”
उपराष्ट्रपति ने कहा कि विकास, राष्ट्रवाद, सुरक्षा, जन कल्याण और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को संविधान की प्रस्तावना के अनुसार  देखा जाना चाहिए।
उपराष्ट्रपति ने दूरदर्शी रणनीतियों पर बल  दिया और नवीन, प्राकृतिक और जैविक कृषि  की खोज करने का सुझाव दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *