डी आर कांगो ने पुर्तगाल को ड्रा पर रोककर अंक छीना

डी आर कांगो ने पुर्तगाल को ड्रा पर रोककर अंक छीना

ह्यूस्टन,17 जून । डी आर कांगो ने हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए प्रबल दावेदार पुर्तगाल को बुधवार को फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप ‘के’ मुकाबले में 1-1 के ड्रा पर रोककर अंक छीन लिया।रॉबर्टो मार्टिनेज की कोचिंग में पुर्तगाल की टीम टूर्नामेंट में बड़ी उम्मीदों के साथ उतरी थी, जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो, ब्रूनो फर्नांडीस और बर्नार्डो सिल्वा जैसे वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी शामिल हैं। लेकिन मैच पर दबदबा बनाने के बावजूद वे डी आर कांगो के डिफेंस से पार नहीं पा सके।

दूसरी ओर, डीआर कांगो 1974 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहा था और उसने पहले हाफ से ठीक पहले अपना पहला गोल कर इतिहास रचा। डी आर कांगो ने अपने मजबूत डिफेंस पर भरोसा रख पुर्तगाल को बराबर रोके रखा।पुर्तगाल ने पहला गोल किया। जोआओ नेवेस के सही समय पर लगाए गए हेडर से पुर्तगाल ने बढ़त बनाई। नेटो ने बाईं ओर से शानदार पास दिया और बॉक्स के अंदर नेवेस को खाली जगह मिली; उन्होंने बहुत समझदारी से गोल किया और गेंद को गोलकीपर की पहुंच से दूर रखा।

कांगो ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में बराबरी का गोल दागा। यह उनका पहला वर्ल्ड कप गोल था। पुर्तगाल हैरान रह गया। योन विसा ने हैडर से गोल किया और स्टैंड्स में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे।दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने काफी कोशिश की लेकिन उसे विजयी गोल नहीं मिल पाया। रोनाल्डो स्पष्ट मौके नहीं बना पाए और जो एक-दो मौके मिले उसका फायदा नहीं उठा पाए। रोनाल्डो खुद भी निराशा में अपना सिर हिलाते नजर आये।

आखिरी सीटी बजने पर डी आर कांगो के समर्थक ख़ुशी से झूम उठे। उनकी टीम ने वह काम कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। पुर्तगाल को ड्रा पर रोककर डी आर कांगो ने विश्व कप में एक बड़ा अपसेट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *