अनिल दुबे राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के सदस्य मनोनीत

अनिल दुबे राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के सदस्य मनोनीत

लखनऊ, 1 जुलाई । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे को राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है। पार्टी के सर्वोच्च नीति-निर्धारक मंडल में उन्हें शामिल किए जाने पर उत्तर प्रदेश, विशेषकर पूर्वांचल, मध्यांचल और बुंदेलखंड के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अनिल दुबे की संगठनात्मक क्षमता और जनाधार को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश पदाधिकारियों ने इसे संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए कहा कि उनके संसदीय बोर्ड में शामिल होने से पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश (मध्यांचल) और बुंदेलखंड में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावों में संगठन को लाभ होगा।

रालोद नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले नेताओं को शीर्ष स्तर पर जिम्मेदारी दिए जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।अनिल दुबे को बधाई देने वालों में वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्रा, विश्वेशनाथ मिश्रा, बी.एल. प्रेमी, चौधरी भूपाल सिंह, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, अंकुर सक्सेना, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय, प्रमोद शुक्ला, अफसर अली, सम्राट चौहान, चौधरी राम सिंह पटेल, पी.के. पाठक, सत्यप्रकाश तिवारी और अजय पांडेय सहित प्रदेश, क्षेत्रीय एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। उन्होंने अनिल दुबे के सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *