
फिरोजाबाद 05 जुलाई। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने रविवार को कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी।श्री शिवपाल यादव आज शिकोहाबाद में पूर्व विधायक जगदीश सिंह यादव के पुत्र और पुत्रवधू के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे।
उन्होंने मीडिया से मुलाकात में भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा आम जनता बेरोजगारी महंगाई से परेशान है, कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानती है केवल सभी लोग झूठ बोलते हैं इसलिए 2027 के चुनाव में भाजपा हारेगी और सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी एवं अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में कहा कि उसने सभी छोटे लोगों को फंसाने का काम किया गया है जबकि बड़े लोगों को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है बड़े लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
श्री शिवपाल यादव ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन जारी है। श्री कृष्ण जन्मभूमि पर संतों द्वारा प्रस्तावित कार सेवा के संबंध में उन्होंने कहा संतों का काम जनहित का कार्य करना है करना चाहिए।उन्होंने ओम प्रकाश राजभर द्वारा सपा के विषय में की जाने वाली टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा उन्हें किसी विशेष डॉक्टर के उपचार की आवश्यकता है।