‘नौसैनिक कूटनीति’ : बार्सिलोना पहुंचा नौसेना का पोत आईएनएस सुदर्शिनी,

‘नौसैनिक कूटनीति’ : बार्सिलोना पहुंचा नौसेना का पोत आईएनएस सुदर्शिनी,

नयी दिल्ली, 02 सितम्बर। भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी अपनी अंतरमहाद्वीपीय समुद्री यात्रा ‘लोकायन-26’ के अंतर्गत मंगलवार को स्पेन के बार्सिलोना पहुंचा।रक्षा मंत्रालय के अनुसार बार्सिलोना प्रवास के दौरान पोत के चालक दल और नौसैनिक प्रशिक्षु स्पेन की नौसेना तथा समुद्री क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों के साथ पेशेवर एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। पोत पर सवार समुद्री प्रशिक्षु पेशेवर संवाद और नौकायन कौशल के आदान-प्रदान में भी भाग लेंगे।

आईएनएस सुदर्शिनी 4 सितंबर को आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इस दौरान आगंतुकों को भारत की समुद्री परंपराओं और नौसैनिक अन्वेषण की भावना को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। इससे स्पेन के लोगों और भारतीय समुदाय के बीच आपसी संबंध मजबूत होंगे’लोकायन-26′ अभियान भारत के समुद्री प्रयासों और वैश्विक समुद्री गतिविधियों में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित करता है। इसके साथ ही, यह भारतीय नौसेना के पेशेवर प्रशिक्षण, समुद्री कौशल और महासागरीय अभियानों में उत्कृष्टता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

इस पोत की स्पेन यात्रा भारत की ‘नौसैनिक कूटनीति’ और वैश्विक पहुंच के लिए बड़ा रणनीतिक महत्व रखती है। भूमध्य सागर के प्रमुख बंदरगाह बार्सिलोना में भारतीय पोत की मौजूदगी दर्शाती है कि भारतीय नौसेना सिर्फ हिंद महासागर तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक जलक्षेत्र में भी सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit