उत्तर प्रदेश में नदियों का जलस्तर कई स्थानों पर स्थिर, कुछ नदियों में बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश में नदियों का जलस्तर कई स्थानों पर स्थिर, कुछ नदियों में बढ़ोतरी

लखनऊ, 15 सितम्बर। उत्तर प्रदेश में प्रमुख नदियों के जलस्तर में मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर स्थिरता अथवा गिरावट दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।केंद्रीय जल आयोग के मध्य गंगा प्रभाग-1, लखनऊ की ओर से जारी दैनिक जलस्तर एवं पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार घाघरा, राप्ती, रोहिन, सरयू, क्वानो और शारदा समेत कई नदियों के जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

बुलेटिन के अनुसार घाघरा नदी का तुर्तीपार में जलस्तर 64.06 मीटर दर्ज किया गया, जो गिरावट पर है। अयोध्या में घाघरा का जलस्तर 92.41 मीटर पर स्थिर रहा, जबकि एल्गिनब्रिज में 105.83 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया और यहां नदी में 10 मिमी प्रति घंटे की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अयोध्या में 16 सितंबर सुबह नौ बजे जलस्तर 92.40 मीटर और एल्गिनब्रिज में 105.90 मीटर रहने का पूर्वानुमान है।राप्ती नदी का बंसी में जलस्तर 82.08 मीटर रहा और इसमें 20 मिमी प्रति घंटे की दर से गिरावट दर्ज की गई। बर्डघाट में राप्ती का जलस्तर 71.85 मीटर पर स्थिर रहा। ककरधारी में राप्ती 128.52 मीटर और बलरामपुर में 102.03 मीटर पर स्थिर रही।

केंद्रीय जल आयोग के आधार स्टेशनों के आंकड़ों के अनुसार लिटिल गंडक नदी का सलमपुर में जलस्तर 63.65 मीटर और घाघरा का गोलाबाजार में 72.20 मीटर रहा। गोलाबाजार में नदी के जलस्तर में 30.01 मिमी प्रति घंटे की दर से गिरावट दर्ज की गई। रोहिन नदी का मनिराम में जलस्तर 72.68 मीटर पर स्थिर रहा, जबकि त्रिमोहिनीघाट में 78.63 मीटर पर 20 मिमी प्रति घंटे की दर से बढ़ोतरी दर्ज हुई।बाढ़ नियंत्रण की दृष्टि से महत्वपूर्ण अन्य स्थानों पर भी जलस्तर में मिश्रित रुख रहा। बुढ़ी राप्ती नदी के ककराही में जलस्तर 82.31 मीटर रहा और इसमें 10 मिमी प्रति घंटे की गिरावट दर्ज की गई। इसी स्थान पर पिछले 24 घंटे में 38.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जो बुलेटिन में सर्वाधिक वर्षा में शामिल है। परसोहन घाट में बुढ़ी राप्ती का जलस्तर 90.05 मीटर रहा और 9.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कुनहारा नदी के उस्काबाजार में जलस्तर 78.46 मीटर रहा और इसमें 20 मिमी प्रति घंटे की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

सरयू (बाबई) नदी का गैघाट में जलस्तर 128.74 मीटर रहा और इसमें करीब 20 मिमी प्रति घंटे की गिरावट दर्ज की गई। सरयू का कर्नलगंज में जलस्तर 103 मीटर पर स्थिर रहा। घाघरा का चौगुर्जी घाट में जलस्तर 141.68 मीटर और रामनगर बाघा में 134.10 मीटर रहा, दोनों स्थानों पर बढ़ोतरी दर्ज की गई।शारदा नदी के बनबसा में जलस्तर 218.10 मीटर दर्ज किया गया और यहां 100.01 मिमी प्रति घंटे की दर से बढ़ोतरी का रुख दर्ज किया गया। पलियाकलां में शारदा का जलस्तर 154.15 मीटर रहा तथा यहां 9.99 मिमी प्रति घंटे की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शारदानगर में जलस्तर 135.05 मीटर पर स्थिर रहा।

पिछले 24 घंटे में दर्ज वर्षा के आंकड़ों के अनुसार बुढ़ी राप्ती के ककराही में 38.6 मिलीमीटर, परसोहन घाट में 9.6 मिलीमीटर, राप्ती के रेगौली में 8.6 मिलीमीटर, शारदा के पलियाकलां में छह मिलीमीटर, लिटिल गंडक के हेतिमपुर में नौ मिलीमीटर तथा मोटिपुर में 3.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा धौलीगंगा के कांज्योति में आठ, रामगंगा के थल में 6.8, गोमती के गागरीगोल में 5.4, गौरी गंगा के बांगापानी में 6.4 और जौलजीबी में 2.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। हल्द्वानी में नौ मिलीमीटर बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit