भारत ने दसवें दिन दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते

भारत ने दसवें दिन दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते

आइची नागोया, 29 सितंबर। एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए यादगार दिन का समापन हुआ जिसमें भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक सहित आठ पदक जीते। एथलेटिक्स ने भी शानदार अंदाज में अपना अभियान समाप्त किया। भारत के अब छह स्वर्ण, 21 रजत और 26 कांस्य सहित 53 पदक जीतकर पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गयी है।नीरू ढांडा ने दिन की अगुआई करते हुए महिला ट्रैप में एशियन रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता और आइची -नागोया में भारत की पहली व्यक्तिगत गोल्ड मेडलिस्ट बनीं। इससे पहले दिन में नीरू ने मनीषा कीर और आशिमा अहलावत के साथ महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक भी जीता था।

भारत ने ट्रैक एंड फील्ड में भी शानदार प्रदर्शन के साथ अपने अभियान का अंत किया। एथलेटिक्स के अंतिम दिन भारत ने पांच पदक जीते, जिसमें आखिरी तीन स्पर्धाओं में से प्रत्येक में एक पदक शामिल रहा।महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने पहला स्थान हासिल कर भारत को एची-नागोया में ट्रैक एंड फील्ड का एकमात्र गोल्ड दिलाया। वहीं, मिश्रित 4×100 मीटर रिले टीम ने नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि पुरुष 4×400 मीटर रिले टीम ने भी पोडियम पर आखिरी स्थान हासिल किया।

देव मीणा ने पुरुष पोल वॉल्ट में अपना ही पिछला रिकॉर्ड बेहतर करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और भारत के एथलेटिक्स अभियान में एक और उपलब्धि जोड़ी। जोगा पुर्ती ने भी अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया और स्पीड क्लाइंबिंग के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।गुलवीर सिंह ने पुरुष 5000 मीटर में कांस्य पदक के साथ अपना शानदार अभियान समाप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने तीन पदकों का अपना खाता पूरा किया। इससे पहले वह 10000 मीटर और 1500 मीटर में रजत पदक जीत चुके थे। पूजा सिंह ने भी महिला हाई जंप में कांस्य पदक अपने नाम किया।

बॉक्सिंग में भी भारत के दो मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे। परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल मुकाबले में जगह बनाई। वहीं, नरेंद्र बरवाल को पुरुष 90 किग्रा सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक मिला।अब एथलेटिक्स का अभियान समाप्त हो चुका है और भारत का ध्यान अन्य खेलों पर होगा। भारतीय दल का कुश्ती अभियान कल से शुरू होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit