अगस्त में परिवहन निगम ने कमाये एक अरब

अगस्त में परिवहन निगम ने कमाये एक अरब

लखनऊ, 28 सितंबर । उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को अगस्त के महीने में एक अरब दो करोड़ 38 लाख 78 हजार 430 रूपये की आय हुयी है।
       अधिकृत सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुये बताया कि परिवहन निगम की कुल संचालित 2326 बसों से अगस्त 2023 में एक अरब दो करोड़ 38 लाख 78 हजार 430 रुपये की आय हुई है।
     परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रदेश में अन्य राज्यों से यात्री धार्मिक एवं व्यक्तिगत कार्यों से आते रहते हैं। साथ ही प्रदेश के निवासी भी अन्य राज्यों में धार्मिक एवं व्यक्तिगत कार्यों से जाते रहते हैं। अपने देश एवं प्रदेश के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश के अंदर और प्रदेश से लगे राज्यों के मध्य बसों का संचालन किया जाता है, जिससे यात्रियों को आवागमन में असुविधा न हो। इन राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का अनुबंध है।
      उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश की सीमा से लगे अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए बसों के संचालन के क्षेत्र में कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए राजधानी से बस सेवाएं संचालित की जाएंगी। साथ ही प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थलों को भी प्रदेश की सीमा से लगे अन्य राज्यों के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे कि लोग इन धार्मिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों पर जाकर वहां धार्मिक व व्यक्तिगत कार्यों के साथ ही पर्यटन का भी लुफ्त उठा सकें।
प्रदीप
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *