दिवाली से पहले आनलाइन बाजार मंचों से विस्फोटक बेचने पर कार्रवाई, सात मंचों पर सूचीबद्ध 3,940 विक्रेता हटाए गये

दिवाली से पहले आनलाइन बाजार मंचों से विस्फोटक बेचने पर कार्रवाई, सात मंचों पर सूचीबद्ध 3,940 विक्रेता हटाए गये

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर । केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने खतरनाक विस्फोटक पदार्थों की ऑनलाइन बिक्री और विज्ञापनों के खिलाफ विभिन्न कानूनों के तहत कार्रवाई करते हुए 7 ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों से 3,940 विक्रेताओं को हटवा दिया है।इन प्लेटफार्मों में इंडियामार्ट इंटरनेशनल पर सूचीबद्ध (3092 विक्रेता) , ट्रेड इंडिया (166), डायल4ट्रेड ( 11 ), जस्टडायल (206) और एक्सपोर्टर्सइंडिया पर सूचीबद्ध (421 विक्रेता ) के अलावा सिग्मा-एल्ड्रिच इंडिया और आईबायकेमिकल्स शामिल हैं जो अपने-अपने आनलाइन बाजार मंच पर खुद के उत्पादों की बिक्री की पेशकश करते हैं ।

उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विस्फोटकों की बिक्री का कोई भी मामला राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 पर दर्ज कराया जा सकता है।यह कार्रवाई उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 और उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 के प्रावधानों के साथ-साथ विस्फोटक अधिनियम, 1884, अमोनियम नाइट्रेट नियम, 2012 तथा अन्य लागू नियमों के अंतर्गत डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर अमोनियम नाइट्रेट, गन पाउडर (बारूद), पिक्रिक एसिड और पेंटाएरीथ्रिटोल टेट्रानाइट्रेट (पीईटीएन) जैसे विनियमित एवं खतरनाक विस्फोटक पदार्थों की अनधिकृत ऑनलाइन सूचीबद्धता, होस्टिंग, विज्ञापन और उनकी बिक्री को सुगम बनाने के खिलाफ बनने नियम- कायदों के तहत कार्रवाई शुरू की गयी है।

मंत्रालय ने कहा है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य उपभोक्ता सुरक्षा, सार्वजनिक सुरक्षा और उत्तरदायी ई-कॉमर्स गतिविधियों को सुदृढ़ करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit